Sudarshan News
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, जल्द ही राज्य की 294 सीटों पर मतदान होने वाला है, लेकिन वोट से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता की वास्तविक समस्याओं को सुना जा रहा है। सुदर्शन न्यूज़ की ब्यूरो चीफ संगीता झा ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता की असली आवाज़ उठाई। यहां देखें हमरा शों जनमंच... सुदर्शन न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, भाटपाड़ा के जूट मिल क्षेत्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कई जूट मिलें बंद हैं, जबकि कुछ में काम बहुत कम रह गया है। इसका सीधा असर मजदूरों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़गार के संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मजदूर बताते हैं कि ये समस्याएँ दशकों पुरानी हैं। पिछले कई सालों में कई मिलें बंद हो चुकी हैं और उत्पादन भी कम हो गया है। इससे इलाके में आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और परिवारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी मुश्किल हो गई है। मजदूरों का कहना है कि वे खुलकर शिकायत करने से डरते हैं। उन्हें डर है कि अगर आवाज़ उठाई तो किसी प्रकार का प्रतिशोध या हमला हो सकता है। चुनाव के समय नेताओं की वादाख़िलाफी और रोज़गार की कमी, जनता में निराशा पैदा कर रही है। जूट मिलों का यह संकट साफ़ दर्शाता है कि चुनावी माहौल के बावजूद मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या आने वाले चुनाव में नेताओं की प्राथमिकता सिर्फ़ वोट तक सीमित रहेगी, या मजदूरों की ज़मीनी समस्याओं का समाधान भी होगा।
Go to News Site