News18 India
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार फैमिली डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेठा जी छोटी बहू के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. जैसे ही म्यूजिक बजता है, दोनों पूरे जोश और एनर्जी के साथ कसूते ठुमके लगाने लगते हैं. उनकी शानदार केमिस्ट्री, मस्ती भरा अंदाज और लाजवाब मूव्स देखकर वहां मौजूद परिवार के लोग भी हैरान रह जाते हैं और माहौल पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भर जाता है. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. बता दें, कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nancyishumittal नाम के पेज से शेयर किया गया है.आप भी देखें ये वायरल वीडियो...
Go to News Site