Sudarshan News
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, जल्द ही राज्य की 294 सीटों पर मतदान होने वाला है, लेकिन वोट से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता की वास्तविक समस्याओं को सुना जा रहा है। सुदर्शन न्यूज़ की ब्यूरो चीफ संगीता झा ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता की असली आवाज़ उठाई। यहां देखें हमरा शों जनमंच... बताते चले कि, भाटपाड़ा में जनता अपनी समस्याओं को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन खुलकर बोलने से डर रही है। इलाके में गंदगी, कूड़ा और जूट मिलों में रोज़गार की कमी जैसी समस्याओं ने जनता को चुप रहने पर मजबूर कर दिया है। सुदर्शन न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रबंधन भी कैमरे के सामने कुछ कहने से बचता दिखा। यह स्थिति अपने आप में कई सवाल खड़े करती है कि क्या प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है या नहीं। सुदर्शन न्यूज़ ने जनता की आवाज़ उठाने के साथ-साथ नेताओं से जवाब जानने की कोशिश की। हालांकि, अब यह देखने की बात है कि क्या समस्याओं का कोई ठोस समाधान निकलता है या यह सब सिर्फ़ चुनावी वादों तक ही सीमित रह जाता है। भाटपाड़ा की यह तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाती है कि चुनावी शोर के बीच भी जनता की जमीनी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। डर और असुरक्षा के माहौल में जनता अपनी आवाज़ दबाए हुए है और यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाता है।
Go to News Site