Collector
CM भगवंत मान आज पटियाला में 250 नई बसों को देंगे हरी झंडी; 142 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत | Collector
CM भगवंत मान आज पटियाला में 250 नई बसों को देंगे हरी झंडी; 142 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत
Sudarshan News

CM भगवंत मान आज पटियाला में 250 नई बसों को देंगे हरी झंडी; 142 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

पंजाब के नागरिकों के लिए बस यात्रा अब और भी सुविधाजनक होने वाली है। आज राज्य सरकार के कदम के तहत पंजाब रोडवेज के बेड़े में 250 नई बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद आज (6 अप्रैल) इस अवसर पर इन बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल करेंगे। इस कार्यक्रम में फाइनेंस एवं परिवहन मंत्री हरपाल चीमा भी उपस्थित रहेंगे। 142 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत मुख्यमंत्री आज दो से तीन घंटे तक पटियाला में रहेंगे। इस दौरान वे पहले 250 नई सरकारी बसों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले फेज के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 142 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी। अंत में दाना मंडी में आयोजित जनसभा को भी वे संबोधित करेंगे। सरकार ने कुल 100 मिडी बसों और 309 साधारण बसों के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश किया है। साथ ही, किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त साधारण बसें भी चलाई जाएंगी। इस नई योजना के बाद पनबस बेड़े में कुल 606 बसें शामिल होंगी, जिनमें से 387 बसें नई होंगी। इस योजना के अंतर्गत 19 वोल्वो बसें, 100 एचवीएसी बसें और 100 साधारण बसें भी बेड़े में जोड़ी जाएंगी।

Go to News Site