Sudarshan News
इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207 सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित किये जा रहे विश्व के सबसे बड़े अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2026) का भव्य उद्घाटन आज प्रातः प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अभिनेता चरनप्रीत एवं हरजसप्रीत एवं गायिका जानिया भोसले ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा में चार-चाँद लगा दिये। बता दें कि अन्तरर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का आयोजन 6 से 12 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी का चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास करना है। बाल फिल्मोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इसान बनाती हैं। हर बात किताबों से नहीं सीखी जा सकती परन्तु इस बाल फिल्मोत्सव में दिखाई जा रही विभिन्न देशों की शिक्षात्मक बाल फिल्में बच्चों को आदर्श जीवन का पाठ पढ़ायेंगी और जनमें नैतिक मूल्यों के विकास में सहायक होंगी। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगठन ने इस अवसर पर सभी आमन्त्रित अतिथियों व विशिष्ट हस्तियों का हार्दिक स्वागत करते का उपयोग भावी पीढ़ी में जीवन मूल्यों एवं नैतिक गुणों के विकास के लिए होना चाहिए। सी.एम.एस. संस्थापिका-निर्देशिका डा. भारती गाँधी ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए किशोरों व युवाओं की अच्छी हुए कहा कि फिल्म जैसे सशक्त माध्यम शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने हेतु प्रेरित किया। बाल फिल्मोत्सव के उद्द्घाटन अवसर पर गायिका जानिया मोसले ने कहा कि बाल फिल्मोत्सव में बच्चों का उत्साह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रहा है। यास्तव में यह जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का कारगर तरीका है। उद्घाटन समारोह के उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का शुभारम्भ बाल फिल्म मेरा स्कूल से हुआ। इस अवसर पर लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 5000 छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की उपस्थिति ने सन्पूर्ण वातावरण को उत्साह व उमंग से भर दिया। बच्चों के साथ ही उनके शिक्षक व अभिभावक भी बाल फिल्मों के प्रति खाते उत्साहित नजर आये और सभी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशसा की। बाल फिल्मोत्सव के पहले दिन आज फेबुलस डिलीवरी, ग्रेण्डमदर्स फारेस्ट, क्रिएचर्स, फॉर ए मोमेन्ट, स्कूल चले हम, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स स्ट्राइव्स दु विन, फ्रेण्ड, स्ट्रीट दु स्टार्स, द ड्रीम ऑफ फोटोग्राफी, द लास्ट मेमोरी, सबक, जिगर नी जीत, वियोण्ड यस्टरडे एवं इण्डिया शाइनिंग आदि शिक्षात्मक बाल फिल्में प्रदर्शित की गई। बाल फिल्मों का प्रदर्शन सी.एम.एस. कानपुर रोड के मैन आडिटोरियम के अलावा सात मिनी ऑडिटोरियम में किया गया। इसके साथ विदेशी बाल फिल्मों का हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण भी दिखाया गया।
Go to News Site