Collector
ईरान युद्ध को लेकर क्या फैसला करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार | Collector
ईरान युद्ध को लेकर क्या फैसला करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार
AajTak

ईरान युद्ध को लेकर क्या फैसला करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार

खबर महायुद्ध की, जहां ट्रंप बार बार डेडलाइन ईरान के लिए बढ़ा देते हैं. जहां सीजफायर की अटकलें आती हैं, लेकिन फिर हमला तेज हो जाता है. ट्रंप जब कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आने वाले हैं. उससे पहले ही इजारयल ने अब से कुछ देर पहले ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर फिर से मिसाइल हमला किया. ये दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है, जो ईरान और कतर के बीच फैली हुई है. ये वही साउथ पार्स गैस फील्ड है. जिस पर ने 18 मार्च को भी इजरायल ने हमला किया था. तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें इस हमले की कोई जानकारी नहीं थी. ट्रम्प ने ये भी कहा था कि इस तरह के और हमले नहीं होने चाहिए. लेकिन आज ना सिर्फ इजरायल ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया बल्कि इसका आकर एलान भी किया है. पिछली बार इसी गैसफील्ड पर हमले के बाद ईरान ने कतर में बड़ा अटैक किया था.

Go to News Site