Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सरोजनी नगर दक्षिण-2 (मुराइन खेड़ा, बंगला बाजार) स्थित मंडल कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मंडल कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया तथा संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी की 47 वर्षों की गौरवशाली यात्रा केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक धारा है जिसने भारत की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, “राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती—यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प होती है।” उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन की मजबूत जड़ों और सेवा भाव की व्यापकता को दर्शाता है। यही ऊर्जा भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35(A) का हटना, तीन तलाक कानून तथा सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने भारत को सशक्त और निर्णायक राष्ट्र बनाया। इस अवसर पर विनोद मौर्य (मंडल अध्यक्ष, सरोजनी नगर दक्षिण द्वितीय), उमेश तिवारी, गंगा राम अम्बेडकर, रमाशंकर त्रिपाठी, श्याम जी, कर्नल दया शंकर दुबे, सत्यम शुक्ला, के. एन. सिंह (पार्षद), कमलेश सिंह जी (पार्षद), हिमांशु अम्बेडकर (पार्षद), शिव प्रकाश मिश्रा, नेहा सिंह (पार्षद), अतुल टंडन, मनीष शुक्ला एवं नागेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि’ के मंत्र को अपनाते हुए भारत को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें तथा सेवा, समर्पण और सुशासन के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें।
Go to News Site