News18 India
शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई अनोखे वीडियो वायरल होने लगते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दुल्हन ने अपनी शादी के मंच पर ऐसा रंग जमाया कि हर कोई देखता रह गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन भारी लहंगे और गहनों में सजी होने के बावजूद दूल्हे के ठीक सामने बड़े ही दबंग अंदाज में डांस कर रही है. आमतौर पर जहां दुल्हनें थोड़ी शर्मीली नजर आती हैं, वहीं इस दुल्हन ने अपने बेबाक अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से सबका दिल जीत लिया. दूल्हा भी मंच पर खड़ा होकर अपनी होने वाली पत्नी के इस शानदार परफॉर्मेंस का आनंद लेता दिख रहा है. एक पल के लिए आसपास खड़े लोगों के भी होश उड़ गए, फिर वो भी खुशी से ताली बजाने लगे.
Go to News Site