Collector
‘महिलाओं के प्रवेश से बदल जाएगा पूजा का स्वरूप’, सबरीमाला मामले में केंद्र की सुप्रीम कोर्ट को दलील | Collector
‘महिलाओं के प्रवेश से बदल जाएगा पूजा का स्वरूप’, सबरीमाला मामले में केंद्र की सुप्रीम कोर्ट को दलील
Rajasthan Patrika

‘महिलाओं के प्रवेश से बदल जाएगा पूजा का स्वरूप’, सबरीमाला मामले में केंद्र की सुप्रीम कोर्ट को दलील

Sabarimala Case Hearing: वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने केरल के प्रसिद्ध सबरिमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बाद से यह मुद्दा लगातार सामाजिक, धार्मिक और कानूनी बहस का केंद्र बना हुआ है। इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में कई पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई थी जिनकी सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच ने मामले की समीक्षा शुरू कर दी है। इस सुनवाई से पहले केंद्र सरकार ने कोर्ट में अपना स्पष्ट रुख पेश करते हुए कहा है कि यह मामला लैंगिक भेदभाव नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा से जुड़ा है।

Go to News Site