News18 India
मां-बेटे के रिश्ते की एक मजेदार और दिल छू लेने वाली झलक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में एक किशोर लड़का डिनर के समय मां से हुई बहस के बाद गुस्से में खाना छोड़ देता है और बिना खाए ही सोने चला जाता है. लेकिन कहते हैं ना, भूख के आगे किसी की नहीं चलती. कुछ घंटों बाद, रात करीब 2 बजे वही लड़का चुपके से किचन में पहुंचता है और खाना खाने लगता है. तभी वह अचानक पकड़ा जाता है, जिससे यह पल और भी मजेदार बन जाता है. यह वीडियो न सिर्फ हंसी लाता है, बल्कि हर घर की सच्चाई भी दिखाता है. मां-बेटे के बीच होने वाली छोटी-मोटी नोकझोंक और फिर प्यार का वही रिश्ता, यही इस कहानी की खासियत है. सोशल मीडिया पर लोग इसे "सबसे रियल मां-बेटे का पल" बता रहे हैं और अपने-अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि झगड़े चाहे कितने भी बड़े क्यों न लगें, लेकिन परिवार का प्यार हमेशा सबसे ऊपर रहता है. Video Credit: Instagram-@bros.before.sets
Go to News Site