AajTak
बुलेटिन की शुरुआत तुर्किए के इस्तांबुल से आ रही बड़ी खबर से करते हैं. इस्तांबुल में इजरायली कान्सुलेट के पास अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं. ईरान युद्ध के बीच हुए इस हमले की तस्वीरें बता रही हैं कि हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच किस तरह गोलीबारी चल रही है. सुरक्षा एजेंसियों की गाड़ियों के सायरन बज रहे हैं. सड़क पर आमने-सामने फायरिंग चल रही है. आपको बता दें कि इस वक्त इस्तांबुल में इजरायल का एक भी राजनयिक नहीं है. तुर्किए के मुताबिक करीब ढाई साल से कॉन्सुलेट में इजरायल का कोई भी डिप्लोटमैट मौजूद नहीं है. इसके बावजूद ये हमला हुआ है. तुर्किए के जस्टिस मिनिस्टर के मुताबिक तीन अधिकारी इस हमले की जांच करेंगे. रॉयटर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हैं. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है.
Go to News Site