Rajasthan Patrika
Justice Nagarathna Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। शीर्ष कोर्ट की न्यायाधीश बी.वी. नागरत्ना ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई की। न्यायाधीश नागरत्ना ने कहा कि किसी महिला को महीने में तीन दिन ‘अछूत’ की तरह नहीं माना जा सकता और फिर चौथे दिन से उसे यह दर्जा मिलना बंद हो जाना चाहिए। याचिकाओं में विभिन्न धर्मों द्वारा पालन की जाने वाली धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे और सीमा पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें केरलम का सबरीमाला मंदिर भी शामिल है। उनका इशारा मासिक धर्म की अवधि की ओर था।
Go to News Site