Collector
क्या आज रात ईरान को बर्बाद करके मानेंगे डोनाल्ड ट्रंप? देखें ब्लैक एंड व्हाइट | Collector
क्या आज रात ईरान को बर्बाद करके मानेंगे डोनाल्ड ट्रंप? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
AajTak

क्या आज रात ईरान को बर्बाद करके मानेंगे डोनाल्ड ट्रंप? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि क्या आज ईरान के अंत का आरंभ हो रहा है? यूं तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बर्बाद करने के लिए पिछले 39 दिन में आधा दर्जन से ज्यादा अल्टीमेटम दिये हैं. लेकिन आज की चेतावनी बेहद खतरनाक है. जिससे मुकरना ट्रंप की साख का सवाल बन सकता है. ऐसा लगता है कि ट्रंप- प्लान 'एक था ईरान' पर काम कर रहे हैं. आज ट्रंप ने ना तो घुमा-फिराकर धमकी दी है. और ना ही मोहलत बढ़ायी है. उन्होंने सीधे कहा है कि आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने इससे पहले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. और उसकी मियाद खत्म होने से पहले ही ईरान को एक और धमकी दे डाली. लेकिन ईरान ने झुकने से साफ इनकार करते हुए कहा कि उसकी सभ्यता कोई मिटा नहीं सकता.

Go to News Site