Rajasthan Patrika
ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। इस संघर्ष की वजह से कई देश ऊर्जा संकट का दंश झेल रहे हैं। इस वैश्विक संकट के बीच भारत ने परमाणु ईंधन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। तमिलनाडु के कलपक्कम में बने स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस स्वदेशी ब्रीडर रिएक्टर में नियंत्रित परमाणु प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। यह लंबे समय के लिए परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाला चरण है।
Go to News Site