News18 India
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कुत्ता नदी के बीचों बीच खड़ा नजर आ रहा है. पानी के बीच उसे जाने का रास्ता नहीं मिलता, लेकिन तभी कुछ लोग उसकी हालत देखकर बिना देर किए नदी में पहुंच जाते हैं. लोग उस बेजुबान को बचाने की कोशिश करते हैं और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं.इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट में रेस्क्यू करने वाले लोगों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं. बता दें, कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saveastray.noida नाम के पेज से शेयर किया गया है.आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
Go to News Site