Collector
घर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से 20 लाख की लूट | Collector
घर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से 20 लाख की लूट
AajTak

घर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से 20 लाख की लूट

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिले के पानापुर इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 20 लाख रुपये के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार काटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी आभूषण कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की पानापुर बड़ा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है. मंगलवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर अकेले बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पानापुर ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की टंकी पर रखे झोले को छीनकर फरार हो गए. झोले में करीब 250 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण रखे थे.

Go to News Site