Collector
Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी; CM पिनाराई विजयन ने किया मतदान | Collector
Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी; CM पिनाराई विजयन ने किया मतदान
Sudarshan News

Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी; CM पिनाराई विजयन ने किया मतदान

असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड की 1 सीट और त्रिपुरा की 1 सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। गोवा में होने वाले उपचुनाव पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। बताते चले कि असम में कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त हैं। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच है। लाखों मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों के लिए केंद्रों पर पहुंचे हैं। वहीं, केरलम में इस चरण में सभी 140 सीटों पर मतदान हो रहा है। 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रहा है, जबकि यूडीएफ अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश में है और एनडीए भी राज्य में अपना प्रभाव बढ़ाने की उम्मीद लगाए बैठा है। प्रमुख नेताओं ने डाला वोट के.सी. वेणुगोपाल: कांग्रेस महासचिव और सांसद ने अंबालापुझा में मतदान किया।वहीं, वी. मुरलीधरन: बीजेपी उम्मीदवार ने तिरुवनंतपुरम के एटिंगल विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। इनके अलावा, पिनाराई विजयन: केरलम के मुख्यमंत्री ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जबकी, वी. नारायणसामी: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ने मतदाता से बड़े पैमाने पर मतदान करने की अपील की। वहीं , मोहनलाल: अभिनेता और स्थानीय उम्मीदवार ने तिरुवनंतपुरम के पोलिंग बूथ में वोट डाला। जबकी रोबोट और तकनीक ने बनाया मतदान अनुभव खास पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में मतदाताओं का स्वागत नीला नाम की रोबोट कर रही है। यह पहली बार राज्य में तकनीक के माध्यम से मतदान अनुभव को और सहज बनाने का प्रयास है। केंद्रीय नेताओं और पीएम की अपील केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवयूर में मतदान केंद्र का दौरा किया और मतदाता से सक्रिय मतदान करने का आग्रह किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए केरलम, असम और पुडुचेरी के मतदाताओं से रिकॉर्ड भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को मतदान के लिए आगे आने को कहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, नागालैंड के कोरिडांग और त्रिपुरा के धर्मनगर निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव चल रहे हैं।

Go to News Site