Sudarshan News
मेष राशि (Aries) आज चंद्रमा आपके भाग्य भाव में स्थित हैं, जिससे धार्मिक गतिविधियों और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और लाल पुष्प अर्पित करें। वृषभ राशि (Taurus) आज का दिन आत्मविश्लेषण और गहरे विचारों में बित सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और अचानक लाभ के योग भी बन सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद उपाय: लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। मिथुन राशि (Gemini) साझेदारी और रिश्तों पर आज विशेष ध्यान रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से काम आसानी से पूरे होंगे। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कर्क राशि (Cancer) आज का दिन अनुशासन और मेहनत का है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए प्रयास जारी रखें। मानसिक चिंता हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। सिंह राशि (Leo) रचनात्मकता और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं बन सकती हैं और करियर में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें। कन्या राशि (Virgo) घर-परिवार और निजी जीवन पर ध्यान रहेगा। वैवाहिक जीवन में हल्के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गहरा हरा उपाय: जरूरतमंदों को हरी वस्तुएं दान करें। तुला राशि (Libra) आज आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर में आपकी संवाद क्षमता सफलता दिला सकती है। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीम उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। वृश्चिक राशि (Scorpio) आर्थिक मामलों में सुधार होगा और बचत पर ध्यान रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: मैरून उपाय: जरूरतमंदों को गुड़-चना दान करें। धनु राशि (Sagittarius) आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें। मकर राशि (Capricorn) आत्मचिंतन और एकांत में समय बिताने का मन करेगा। खर्चों पर ध्यान दें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। मेहनत का फल जल्द मिलेगा। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला उपाय: शनि मंत्र का जाप करें। कुंभ राशि (Aquarius) दोस्तों और सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा। करियर में नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला उपाय: शनि मंदिर में तेल दान करें। मीन राशि (Pisces) करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।
Go to News Site