Collector
‘हम 25 साल से काम कर रहे हैं, आप हमसे ऐसे बात नहीं कर सकते’ चीफ इलेक्शन कमिश्नर को जवाब देने वाले आईपीएस अफसर द से हटाए गए | Collector
‘हम 25 साल से काम कर रहे हैं, आप हमसे ऐसे बात नहीं कर सकते’ चीफ इलेक्शन कमिश्नर को जवाब देने वाले आईपीएस अफसर द से हटाए गए
Rajasthan Patrika

‘हम 25 साल से काम कर रहे हैं, आप हमसे ऐसे बात नहीं कर सकते’ चीफ इलेक्शन कमिश्नर को जवाब देने वाले आईपीएस अफसर द से हटाए गए

Election Commissioner Gyanesh Kumar: चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से लगातार हाई लेवल मीटिंग की जा रही है। बुधवार को चुनाव आयोग की एक अहम समीक्षा बैठक अचानक तनावपूर्ण माहौल में बदल गई। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से हो रही थी और इसमें आयोग के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। लेकिन चर्चा के बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल, कूचबिहार साउथ के जनरल ऑब्जर्वर अनुराग यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की एक टिप्पणी पर आपत्ति जता दी। बात यहीं तक रहती तो ठीक था, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए यादव से “घर वापस जाने” तक की बात कह दी। इस पर यादव भी चुप नहीं रहे। उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया कि “हमारे साथ इस तरह बात नहीं की जा सकती, हमने 25 साल सेवा दी है।”

Go to News Site