Collector
Assembly Elections 2026: सुबह 9 बजे तक असम में हुई सबसे अधिक वोटिंग; केरलम में 16% और पुडुचेरी में 17% हुए मतदान | Collector
Assembly Elections 2026: सुबह 9 बजे तक असम में हुई सबसे अधिक वोटिंग; केरलम में 16% और पुडुचेरी में 17% हुए मतदान
Sudarshan News

Assembly Elections 2026: सुबह 9 बजे तक असम में हुई सबसे अधिक वोटिंग; केरलम में 16% और पुडुचेरी में 17% हुए मतदान

असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड की 1 सीट और त्रिपुरा की 1 सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। गोवा में होने वाले उपचुनाव पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत डाले गए वोट देश के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की चार सीटों पर उपचुनाव चल रहे हैं। सुबह 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण में 9.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं बागलकोट में यह संख्या 11.87% रही। नागालैंड के कोरीडांग में 19.80% और त्रिपुरा के धर्मनगर में 15.63% मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण भारत में मतदान की स्थिति केरलम और पुडुचेरी में भी वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 9 बजे तक केरलम में 16.23% मतदाता और पुडुचेरी में 17.41% मतदाता अपने मत डाल चुके हैं। असम में उच्च प्रारंभिक मतदान असम में सुबह 9 बजे तक लगभग 17.87% मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे, जो कि तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में सबसे अधिक है। पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की संभावित जीत पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने मतदान के बाद कहा, पुडुचेरी के लोग चाहते हैं कि INDIA गठबंधन सत्ता में आए। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गठबंधन यहां सरकार बनाएगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। केरल में UDF की उम्मीदें कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने अपने मतदान के बाद कहा, इस बार केरलम विधानसभा चुनाव में UDF की जीत निश्चित है। LDF सरकार के भ्रष्टाचार और विफलताओं के कारण जनता ने बदलाव का संदेश दिया है। इस बार UDF 100 सीटों से अधिक जीत दर्ज करेगी। नेताओं ने किया मतदान केरलम के अंबालापुझा में कांग्रेस महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने वोट डाला। तिरुवनंतपुरम के एटिंगल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार वी. मुरलीधरन ने भी अपना मताधिकार पूरा किया। बताते चले कि असम में कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त हैं। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच है। लाखों मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों के लिए केंद्रों पर पहुंचे हैं। वहीं, केरलम में इस चरण में सभी 140 सीटों पर मतदान हो रहा है। 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रहा है, जबकि यूडीएफ अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश में है और एनडीए भी राज्य में अपना प्रभाव बढ़ाने की उम्मीद लगाए बैठा है।

Go to News Site