Collector
स्वास्थ्य कार्ड योजना से लाखों परिवारों को होगा फायदा; होशियारपुर में 516 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात... CM भगवंत सिंह मान ने मेडिकल कॉलेज की रखी नींव | Collector
स्वास्थ्य कार्ड योजना से लाखों परिवारों को होगा फायदा; होशियारपुर में 516 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात... CM भगवंत सिंह मान ने मेडिकल कॉलेज की रखी नींव
Sudarshan News

स्वास्थ्य कार्ड योजना से लाखों परिवारों को होगा फायदा; होशियारपुर में 516 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात... CM भगवंत सिंह मान ने मेडिकल कॉलेज की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर के शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में 516 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य क्षेत्र का व्यापक विकास और क्षेत्रीय स्तर पर नई योजनाएं शामिल हैं। सीएम ने घोषणा की कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दो साल में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह संस्थान सालाना 100 एमबीबीएस छात्रों को प्रशिक्षण देगा। इसके साथ ही 300 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें OPD, MRI, CT स्कैन और विशेष विभाग होंगे। शाम चौरासी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी। यह केंद्र ऑपरेशन थिएटर, लैब, एक्स-रे, टीकाकरण और प्रसव देखभाल जैसी सुविधाओं से लैस होगा। इसके जरिए 40 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में 7 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की, ताकि लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सीएम मान ने बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसूहा सड़क प्रोजेक्ट की शुरुआत की, जिसकी लागत 99 करोड़ रुपये है। यह 105 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जम्मू और दिल्ली के बीच यात्रा को आसान बनाएगा और धार्मिक स्थलों की यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों और अकाली दल पर आरोप लगाए,उन्होंने कहा कि अकालियों और कांग्रेस के पुराने नेतृत्व ने राज्य को लूटने और निजी हितों के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का काम किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 70 वर्षों में राज्य पिछड़ गया क्योंकि पारंपरिक पार्टियां जनता की बजाय अपने परिवारों और निजी हितों के लिए काम करती रही। हमारी सरकार ने पहले चार वर्षों में समग्र विकास सुनिश्चित किया है और वादों को पूरा किया है। सीएम मान ने मांवा-धीयां सत्कार योजना की घोषणा की, जिसके तहत हर महिला को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा। सीएम ने कहा कि धान के मौसम में ट्यूबवेलों को 8 घंटे से अधिक निर्बाध बिजली दी जा रही है। राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में जनता के लिए बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य का हर पैसा लोगों के कल्याण और विकास के लिए खर्च किया जा रहा है।

Go to News Site