Collector
गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, पाबंदी के बावजूद जुटाई भीड़, पुलिस ने खदेड़ा; काम पर नहीं लौट रहे थे | Collector
गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, पाबंदी के बावजूद जुटाई भीड़, पुलिस ने खदेड़ा; काम पर नहीं लौट रहे थे
Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, पाबंदी के बावजूद जुटाई भीड़, पुलिस ने खदेड़ा; काम पर नहीं लौट रहे थे

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। होंडा कंपनी के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। 1 कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस की लाठीचार्ज से मची भगदड़ के PHOTOS पुलिस से नोकझोंक, फिर लाठीचार्ज पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जो प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध वहीं कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगें पूरी न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। बीते दिन धारा 163 के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बावजूद कुछ जगहों पर छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Go to News Site