Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के बिजली क्षेत्र में हुए सुधारों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले चार वर्षों में बिजली विभाग की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। पहले घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में लौट आया है और 90% घरों को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि खजाने पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उनका लक्ष्य केवल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देना नहीं है। राज्य में व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दरों में कमी की गई है। इससे न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिला है, बल्कि किसानों को भी खेती के लिए निर्बाध बिजली मिल रही है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए सबस्टेशन और ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे लो वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हुई है। पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को राष्ट्रीय स्तर पर ए+ रेटिंग मिली है, जो विभाग की बढ़ती कार्यकुशलता का प्रमाण है। बिजली क्षेत्र में दक्ष कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने अब तक 9,593 युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरियां दी हैं। इनमें 8,014 सीधी भर्तियां और 1,579 अनुकंपा भर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, 1,750 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें 1,181 पद PSPCL और 569 PSTCL में भरे जाएंगे। जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, जिससे विभाग की सेवा गुणवत्ता और युवाओं के रोजगार दोनों में सुधार होगा। ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸ਼ਾਮ ਚੁਰਾਸੀ ਹਲਕੇ ਵਿਖੇ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ। ₹9.18 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਇਸ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰ ਨਾਲ 40 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ। 30 ਬੈੱਡਾਂ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਵਾਲੇ ਇਸ ਸੈਂਟਰ 'ਚ ਆਧੁਨਿਕ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਥੀਏਟਰ, ਲੈਬ, ਐਕਸ-ਰੇਅ, ਟੀਕਾਕਰਨ मुख्यमंत्री मान ने गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट की खरीद को पंजाब सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। 1,080 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्लांट की लागत नई मशीन लगाने से 4,320 करोड़ रुपये कम रही। प्लांट की क्षमता भी बढ़ी है लोड फैक्टर पहले 34% था, अब 65% से 90% तक पहुँच गया है। कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पच्छवाड़ा खदान से निरंतर सप्लाई हो रही है, और रोपड़, लहरा मोहब्बत और गोइंदवाल साहिब प्लांटों में पर्याप्त कोयला स्टॉक मौजूद है। मान सरकार ने नहरी सिंचाई का उपयोग 22% से बढ़ाकर 78% कर दिया है और आने वाले धान सीजन तक इसे 90% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इससे भूजल संरक्षण में मदद मिली है और किसानों को सस्ती सिंचाई उपलब्ध हो रही है। भाखड़ा नहर की क्षमता भी 9,500 क्यूसेक से बढ़ाकर 11,000 क्यूसेक कर दी गई है। धान सीजन के दौरान किसानों को दिन में 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध कराई गई है, जिससे रात में सिंचाई की परेशानी समाप्त हो गई। पंजाब अगले छह वर्षों में ग्रीन एनर्जी के हिस्से को 20% से 80% तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। सौर ऊर्जा की कीमतें भी पहले 15.20 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर अब 2.33 से 2.97 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री मान ने किसानों के खेतों से गुजरने वाले हाई-टेंशन तारों को भूमिगत करने की योजना की भी घोषणा की, जिससे फसलों और जमीन को सुरक्षा मिलेगी। सीएम मान ने कहा कि सरकार बिजली सुधार के साथ-साथ सुरक्षा पर भी गंभीर है। साइबर अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। गिरदावरी के आदेश जारी किए जा चुके हैं और रिपोर्ट आने के बाद हर किसान को उचित मुआवजा मिलेगा।
Go to News Site