Collector
Assam Election: 11 बजे तक 38.92% वोटिंग के साथ बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, हिमंत सरमा का ‘100 पार’ का दावा | Collector
Assam Election: 11 बजे तक 38.92% वोटिंग के साथ बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, हिमंत सरमा का ‘100 पार’ का दावा
Rajasthan Patrika

Assam Election: 11 बजे तक 38.92% वोटिंग के साथ बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, हिमंत सरमा का ‘100 पार’ का दावा

Assam Assembly Election: असम में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। इस चुनावी मुकाबले में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF आमने सामने हैं। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में अब तक 38.92% मतदान दर्ज किया गया है। इसी समय पर केरल में 33.28% और पुदुचेरी में 37.06% वोटिंग दर्ज की गई है। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने भविष्य का फैसला कर रहे हैं। असम में पहले दो घंटों के भीतर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 15% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है, जबकि माजुली में शुरुआत के पहले 2 घंटों में सबसे ज्यादा 20.03% वोटिंग हुई।

Go to News Site