Collector
हिंदुओं को मारने के लिए मुस्लिमो को उकसा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे; भाजपा नेताओं ने प्रशासन को सौंपी शिकायत | Collector
हिंदुओं को मारने के लिए मुस्लिमो को उकसा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे; भाजपा नेताओं ने प्रशासन को सौंपी शिकायत
Sudarshan News

हिंदुओं को मारने के लिए मुस्लिमो को उकसा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे; भाजपा नेताओं ने प्रशासन को सौंपी शिकायत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसी मुद्दे पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से खड़गे के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और शांति भंग करने के आरोपों में केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही उनके बयान से संबंधित एक सीडी भी प्रशासन को सौंपी गई। सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे का ब्यान कांग्रेस की मानसिकता बको दर्शाता है कि कैसे पूरी कांग्रेस हिन्दुओ से घृणा करती है। व भाजपा और आर एस एस के बहाने हिन्दुओ को टारगेट कर रही है ताकि देश मे दंगे करवाकर अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा सके। सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि देश की अमन शांति को भंग करने की सोच रखने वालों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। सरां नें कहा कि अगर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज न किया तो मजबूरन हाईकोर्ट का रुख करेंगे। व चुनाव आयोग से मांग करते है कि ऐसी ब्यान बाजी करने वाली कांग्रेस की मान्यता रद्द की जाए व पूरे देश मे सभी सांसदों, विधायकों व चुनाव लड़ने वालों को अयोग्य करार दिया जाए। सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि कांग्रेस हमेशा खून की राजनीति करती है। हाशिये पर गई कांग्रेस कभी देश के प्रधानमंत्री को अभद्र गालियां देती है तो कभी देश मे दंगे करवाने की सजिश करती है। लेकिन अब देश की जनता जाग चुकी है कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। व देश तोड़ने वालों को मुंह तोड़ जबाब दिया जाएगा। भाजपा नेता रुपिंदर सरां व गुरविंदर भगता ने कहा कि कांग्रेस के घटिया ब्यानों के लिए देश कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। भाजपा नेता सन्दीप अग्रवाल व आशुतोष तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस को शामिल हिन्दुओ को शर्म आनी चाहिए व हिन्दुओ से नफरत करने वाली पार्टी से सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने चाहिए। ताकि इनकी लीडरशिप को अक्ल आ सके। इस मौके पर भाजपा के दीपक क्लोई, अविनाश तिवाड़ी, परमिंदर बंसल, हरि ओम चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Go to News Site