Sudarshan News
गोरखपुर। जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भू - माफियाओं के खिलाफ मंडलायुक्त गोरखपुर को प्रार्थना पत्र दिए। शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि जिला कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर की पोखरी गाटा संख्या 231 व 195 को भूमाफियाओं द्वारा खुलेआम असलहा दिखाकर पुलिस प्रशासन को मिलाकर ग्राम वासियों से मार पीट कर, पोखरे पर कब्जा किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भूमाफियाओं का सरगना, करण प्रताप उर्फ सकुन निवासी सुभाष चौक कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा ग्राम वासियों को असलहा दिखाकर मार-पीट करके ग्राम पंचायत की पोखरे पर मिट्टी गिरा कर कब्जा करने का कार्य कर रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन की मिलीभगत भी है। उन्होंने आगे बताया कि आए दिन ग्राम वासियों को बारी बारी से मारपीट धमकियां दी जा रही है। पीड़ितों को चोट लगने पर पुलिस कोई कार्रवाई न करके उल्टे ग्राम वासियों पर ही लाठियां बरसा रही है जिसमें छोटे छोटे बच्चे महिलाएं ग्राम सभा के होमगार्ड को भी नहीं छोड़ा गया है। और भूमाफिया, का सरगना करण प्रताप द्वारा निर्दोष 9 ग्राम वासियों पर फर्जी हरिजन एक्ट भी लगवा दिया है ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच एवं थाने के सीसीटीवी कैमरे की जांच की भी मांग की गई है ताकि घटना का खुलासा हो सके।
Go to News Site