AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां खेल-खेल में एक साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई. परिजन घर में एक्वेरियम साफ कर रहे थे. इसी दौरान ये घटना हुई. मछली बच्चे के गले में अटक गई, जिससे वह न तो ठीक से सांस ले पा रहा था, न ही रो पा रहा था. उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया.
Go to News Site