Rajasthan Patrika
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की मासूम लड़की ने बाल विवाह की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। लड़की की चार महीने पहले ही जबरन शादी कराई गई थी। शादी के बाद ससुराल में लड़की को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा डिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वर्तमान समय में भी जारी बाल विवाह जैसी कुप्रथा की गंभीरता को उजागर किया है।
Go to News Site