Collector
भारत-मालदीव समुद्री साझेदारी मजबूत; INS सुनैना का माले दौरा सफल... PASSEX अभ्यास में दिखा तालमेल | Collector
भारत-मालदीव समुद्री साझेदारी मजबूत; INS सुनैना का माले दौरा सफल... PASSEX अभ्यास में दिखा तालमेल
Sudarshan News

भारत-मालदीव समुद्री साझेदारी मजबूत; INS सुनैना का माले दौरा सफल... PASSEX अभ्यास में दिखा तालमेल

भारतीय नौसेना का जहाज INS Sunayna 8 अप्रैल 2026 को मालदीव की राजधानी माले बंदरगाह से रवाना हो गया। इस दौरे ने भारत और मालदीव के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। यह जहाज Indian Ocean Ship SAGAR (IOS SAGAR) अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाना है। माले यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के बीच कई पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जहाज के प्रस्थान के समय एक पासेज एक्सरसाइज (PASSEX) भी आयोजित की गई, जिसमें INS सुनैना और MNDF कोस्ट गार्ड जहाज Ghazee ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच संचालन क्षमता, तालमेल और आपसी समझ को मजबूत करना था। दौरे के दौरान INS सुनैना के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने MNDF के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी और कोस्ट गार्ड कमांडेंट ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सलीम से मुलाकात की। इन बैठकों में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जहाज पर मौजूद 16 मित्र देशों के नौसैनिकों ने भी मालदीव रक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों ने भाग लिया। इन गतिविधियों ने आपसी सौहार्द और मित्रता को और मजबूत किया। यह दौरा भारत और मालदीव के बीच समुद्री संबंधों को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है, जो क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के साझा लक्ष्य को और मजबूत करता है।

Go to News Site