Collector
यूपी एसटीएफ को सफलता, प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ला हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार | Collector
यूपी एसटीएफ को सफलता, प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ला हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Sudarshan News

यूपी एसटीएफ को सफलता, प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ला हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एस०टी०एफ०, उ०प्र० को थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु०अ०सं० 73/2026 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त विवेक पाण्डेय व विपिन तिवारी को जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में श्री दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० लखनऊ के पर्यवेक्षण में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के क्रम में उ०नि० हरीश कुमार सिंह एस०टी०एफ० के नेतृत्व में उ०नि० तेज बहादुर सिंह, मु०आ० देवेन्द्र प्रताप, मु०आ० विनोद यादव, मु०आ० पवन कुमार, मु०आ० सूरज, मु०आ० सुनील एसटीएफ लखनऊ की टीम जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील थी। इस दौरान थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु०अ०सं० 73/2026 में वांछित अभियुक्त विवेक पाण्डेय व विपिन तिवारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से किठावर अमेठी मार्ग पर चेक पोस्ट के पास, थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि विवेक पाण्डेय व पंकज शुक्ला (मृतक) का आपसी जमीनी विवाद था। इस बात को लेकर दिनांक 04-04-2026 को विवेक पाण्डेय ने अपने साथी विपिन तिवारी, शिवशंकर व विकास के साथ मिलकर पंकज कुमार शुक्ल पुत्र कृष्णकुमार शुक्ल निवासी डूहिया महमदापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस घटना के बाद से ही विवेक पाण्डेय व विपिन तिवारी लुक छिप कर रह रहे थे और मुम्बई भागने की फिराक में थे।

Go to News Site