Rajasthan Patrika
NASA: करीब आधी सदी के लंबे इंतजार के बाद इंसान ने एक बार फिर चंद्रमा की ओर कदम बढ़ाए और इस बार सुरक्षित लौटकर भी दिखाया। यह सिर्फ एक अंतरिक्ष मिशन नहीं था, बल्कि मानव जिज्ञासा, साहस और तकनीक का शानदार प्रदर्शन था। नासा(NASA) के आर्टेमिस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री-रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन एक ऐतिहासिक यात्रा पर निकले। उन्होंने पृथ्वी से करीब 4 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय की और चंद्रमा के पास जाकर सुरक्षित वापस लौटे। यह अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है।
Go to News Site