Collector
'पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी...' मथुरा नाव दुर्घटना पर CM मान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की बात | Collector
'पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी...' मथुरा नाव दुर्घटना पर CM मान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की बात
Sudarshan News

'पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी...' मथुरा नाव दुर्घटना पर CM मान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की बात

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पंजाब से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि "मैंने मथुरा नाव दुर्घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से बात की। पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।" जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर लोग पंजाब के जगराओं कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि, नाव में कुल 32 लोग सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र से धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे। यह हादसा मथुरा के पास केसी घाट के नजदीक उस समय हुआ जब नाव गहरे पानी में पहुंचकर एक तैरते हुए पोंटून से टकरा गई। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अब तक इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पहले छह शव बरामद किए गए थे, बाद में बचाव अभियान के दौरान चार और शव मिले। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इलाके में लगाया गया पोंटून पुल हटा दिया गया था, लेकिन कुछ पोंटून ड्रम अभी भी नदी में मौजूद थे। इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Go to News Site