Collector
कुशीनगर: ''जिहादी मानसिकता'' वाले प्रधानाध्यापक नईमूदीन अंसारी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म गिरफ्तार | Collector
कुशीनगर: ''जिहादी मानसिकता'' वाले प्रधानाध्यापक नईमूदीन अंसारी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म गिरफ्तार
Sudarshan News

कुशीनगर: ''जिहादी मानसिकता'' वाले प्रधानाध्यापक नईमूदीन अंसारी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म गिरफ्तार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना तरेया सुजान क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की एक मासूम हिंदू बच्ची के साथ उसी के स्कूल के ''जिहादी मानसिकता'' वाले प्रधानाध्यापक ने दुष्कर्म किया। आरोपी नईमूदीन अंसारी, जो मूल रूप से मुरादाबाद जिले का रहने वाला है, कुशीनगर के इस सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात था। ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी मानसिकता को ''जिहादी'' बताते हुए आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर एक छोटी हिंदू बच्ची को निशाना बनाकर यह जघन्य अपराध किया। शौचालय में अंजाम दिया दुष्कर्म घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित 5 साल की बच्ची स्कूल के शौचालय (कच्छ) में गई। इसी दौरान ''जिहादी'' मानसिकता वाले प्रधानाध्यापक नईमूदीन अंसारी ने मौका का फायदा उठाकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची की हालत गंभीर, रेफर किया गया वारदात के बाद बच्ची की हालत बेहद खराब हो गई। परिजन तुरंत उसे सरकारी अस्पताल तरेया सुजान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उस पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नईमूदीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी पहले भी इस तरह की कोई वारदात तो नहीं अंजाम दे चुका है। ग्रामीणों में आक्रोश, फांसी की उठी मांग इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि "जिहादी मानसिकता के इस आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।" ग्रामीणों का कहना है कि जो शिक्षक बच्चियों की रक्षा करे, वही अगर उनके साथ ऐसी हरकत करे तो उसे बख्शा नहीं जा सकता।

Go to News Site