Rajasthan Patrika
Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में इसको लेकर नेताओं की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में AIADMK ने चुनाव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पर राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अवैध तरीके से इस्तेमाल का आरोप लगाया है। इसको लेकर AIADMK सांसद आईएस इनबादुराई ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक को पत्र भी लिखा है। इसमें दावा किया गया कि सरकारी उपकरणों का उपयोग ‘DMK4TN’ यूट्यूब चैनल पर सामग्री को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए किया जा रहा है। अभियान के समाचार एक निजी जीमेल खाते के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं।
Go to News Site