Collector
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, गोल घूमकर पटरी पर जा गिरा | Collector
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, गोल घूमकर पटरी पर जा गिरा
Dainik Bhaskar

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, गोल घूमकर पटरी पर जा गिरा

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आकर उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा शुक्रवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि लाल रंग की टीशर्ट पहने युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन हाथ फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। फिर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर पूरी तरह घूम गया। इसके बाद युवक पटरी की तरफ खिंचकर ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया। युवक की पहचान दाऊद (38) पिता आयझा बेग के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा गांव का रहने वाला था। फिलहाल, महाराष्ट्र के ठाणे में अमरूद नगर में रह रहा था। देखिए, हादसे की तीन तस्वीरें… टीआई ने कहा- फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने कहा- घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। युवक प्लेटफॉर्म पर बैठा था। मुंबई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई तो उसने गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया। दाऊद के पास कोई टिकट नहीं मिला है। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। पोस्टमॉर्टम के बाद भाई को सौंप दिया शव दाऊद के बैग में की पैड वाला मोबाइल भी मिला है, जिसमें मिले नंबर से परिजन को सूचना दी गई। उसका भाई हेज बेग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव जीआरपी ने हेज को सौंपा।

Go to News Site