Collector
पंजाब में आस्था का महासंगम; गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सजेगा भक्ति, एकता और भव्य उत्सव का अद्भुत रंग | Collector
पंजाब में आस्था का महासंगम; गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सजेगा भक्ति, एकता और भव्य उत्सव का अद्भुत रंग
Sudarshan News

पंजाब में आस्था का महासंगम; गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सजेगा भक्ति, एकता और भव्य उत्सव का अद्भुत रंग

पंजाब सरकार ने भगत गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में संत समाज और प्रमुख विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री ने अपने X पोस्ट में भी इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह अवसर सरकार के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है और गुरु जी की शिक्षाओं को विश्वभर तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। ਭਗਤ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਆਗਾਮੀ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੰਤ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ ਕੀਤੀ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਲਈ ਇਹ ਬੜਾ ਵਡਭਾਗਾ ਮੌਕਾ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਬਾਣੀ ਨੂੰ ਦੁਨੀਆ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ,… pic.twitter.com/Qp2lGG6GZ7 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 11, 2026 बैठक में तय किया गया कि पूरे पंजाब में भव्य कीर्तन दरबार, सेमिनार, ड्रोन शो, मैराथन और शोभा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यभर में विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी ताकि युवा पीढ़ी को भी गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की वाणी समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है, जिसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सरकार द्वारा वहां विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पवित्र पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने संत समाज द्वारा दिए गए सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Go to News Site