Collector
BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16 से 18 अप्रैल तक सदन में रहना होगा मौजूद, विपक्ष का विरोध | Collector
BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16 से 18 अप्रैल तक सदन में रहना होगा मौजूद, विपक्ष का विरोध
Rajasthan Patrika

BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16 से 18 अप्रैल तक सदन में रहना होगा मौजूद, विपक्ष का विरोध

Special Parliamentary Session: संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसका मतलब साफ है, 16 से 18 अप्रैल तक कोई भी सांसद गैरहाजिर नहीं रह सकता। 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। पार्टी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को इन तीनों दिनों में हर हाल में सदन में मौजूद रहना होगा। यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों को भी पूरे समय उपस्थित रहने को कहा गया है। साफ शब्दों में बताया गया है कि इस दौरान किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी और सभी को व्हिप का पूरी तरह पालन करना होगा।

Go to News Site