Collector
कुशीनगर: दुदही में प्रशासन का ‘चुनिंदा’ एक्शन: दर्जनों अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों में से सिर्फ एक सील, क्या ‘जेब गर्म’ का है खेल? | Collector
कुशीनगर: दुदही में प्रशासन का ‘चुनिंदा’ एक्शन: दर्जनों अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों में से सिर्फ एक सील, क्या ‘जेब गर्म’ का है खेल?
Sudarshan News

कुशीनगर: दुदही में प्रशासन का ‘चुनिंदा’ एक्शन: दर्जनों अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों में से सिर्फ एक सील, क्या ‘जेब गर्म’ का है खेल?

कुशीनगर। जनपद के दुदही क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पास बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया, लेकिन इलाके में चल रहे दर्जनों अन्य अवैध सेंटरों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ‘चुनिंदा एक्शन’ की चर्चा तेज हो गई है। एक पर कार्रवाई, बाकी पर खामोशी क्यों? एसडीएम द्वारा की गई छापेमारी में “श्री अल्ट्रासाउंड सेंटर” को कागजात न होने के कारण सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप जरूर मचा, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे इलाके में कई अवैध सेंटर चल रहे हैं, तो कार्रवाई सिर्फ एक पर ही क्यों सीमित रही? स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुदही क्षेत्र में कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना किसी वैध अनुमति के लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की नजर उन पर नहीं पड़ रही, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। ‘जेब गर्म’ का आरोप, जांच की मांग लोगों के बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि कहीं यह ‘चुनिंदा कार्रवाई’ किसी सांठगांठ या ‘जेब गर्म’ के खेल का हिस्सा तो नहीं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पारदर्शिता को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ का खतरा बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि मरीजों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सभी अवैध सेंटरों पर समान रूप से कार्रवाई करे। क्या आगे होगी बड़ी कार्रवाई? फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई को शुरुआत माना जा रहा है, लेकिन अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अन्य अवैध सेंटरों पर भी सख्त कार्रवाई होगी या मामला सिर्फ एक सेंटर तक ही सीमित रह जाएगा।

Go to News Site