Collector
'भारतीय संगीत में उनके अमूल्य योगदान को सदियों तक याद रखा जाएगा...' CM भगवंत मान ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि | Collector
'भारतीय संगीत में उनके अमूल्य योगदान को सदियों तक याद रखा जाएगा...' CM भगवंत मान ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Sudarshan News

'भारतीय संगीत में उनके अमूल्य योगदान को सदियों तक याद रखा जाएगा...' CM भगवंत मान ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और संगीत प्रेमियों सहित फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम मान से एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "मशहूर गायिका और 'पद्म विभूषण' से सम्मानित आशा भोसले जी के असमय निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके जाने से संगीत के क्षेत्र में एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।" ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਗਾਇਕਾ ਅਤੇ 'ਪਦਮ ਵਿਭੂਸ਼ਣ' ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਆਸ਼ਾ ਭੋਸਲੇ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣ ਕੇ ਗਹਿਰਾ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਾਣ ਨਾਲ ਸੰਗੀਤ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁਨਹਿਰੀ ਯੁੱਗ ਦਾ ਅੰਤ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ.. ਇਹ ਇੱਕ ਕਦੇ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਸੰਗੀਤ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਏ ਗਏ ਵਡਮੁੱਲੇ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ… pic.twitter.com/mYV15Q8Ijw — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 12, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे लिखा कि, " यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। भारतीय संगीत जगत में उनके अमूल्य योगदान को आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके लाखों प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को इस ईश्वरीय इच्छा को स्वीकार करने की शक्ति दें। वाहेगुरु, वाहेगुरु।" बताते चले कि, आशा भोसले पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। निधन से पहले उन्हें गंभीर छाती में संक्रमण (chest infection) लगातार बढ़ने की शिकायत थी। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि, आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से अधिक गीतों को आवाज दी और 20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए। 1940 के दशक में शुरू हुआ उनका करियर कई दशकों तक चला और उन्होंने हर दौर के संगीत को अपनी आवाज से खास बनाया। उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में “दम मारो दम”, “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “पीया तू अब तो आजा”, “इन आंखों की मस्ती”, “राधा कैसे न जले” और “ये मेरा दिल” शामिल हैं। उनकी आवाज की खासियत यह थी कि वे हर तरह के गानों जैसे कि रोमांटिक, क्लासिकल, कैबरे और भक्ति संगीत को बेहद आसानी से गा लेती थीं, जिससे वे भारतीय संगीत की सबसे अलग और महान गायिकाओं में गिनी जाती हैं।

Go to News Site