Collector
कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’... केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान; बोले- इसमें 'संगठित गिरोह' का हाथ | Collector
कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’... केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान; बोले- इसमें 'संगठित गिरोह' का हाथ
Sudarshan News

कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’... केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान; बोले- इसमें 'संगठित गिरोह' का हाथ

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कर्नाटक सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और सख्त कदम उठाने की मांग की। जोशी ने दावा किया कि इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। उनका कहना है कि ऐसे मामले केवल एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई जगह सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। हुबली में हाल ही में सामने आए एक मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों और पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक जिम ट्रेनर ने कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ की कोशिश की और युवती का उत्पीड़न किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता की हत्या की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रह्लाद जोशी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है और सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक सरकार से अपील की कि वह इन घटनाओं को गंभीरता से ले और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Go to News Site