AajTak
यूपी के बस्ती में ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग करना दो युवकों को इस कदर नागवार गुजरा कि वह ट्रैफिक पुलिस के जवानों से ही भिड़ गए. इतना ही नहीं, ये युवक ट्रैफिक पुलिस वालों के साथ भी अभद्रता करने लगे और धक्का-मुक्की भी की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनबढ़ दोनों युवकों की हेकड़ी निकालते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया.
Go to News Site