Sudarshan News
सरैया में भव्य प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 14 अप्रैल को होगा परिणाम घोषित बी.आर. अम्बेडकर जागृति मिशन द्वारा आयोजित परीक्षा में सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरैया में बी.आर. अम्बेडकर जागृति मिशन, सरैया के तत्वाधान में एक भव्य प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और जागरूकता को दर्शाता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। आप सभी को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 14 अप्रैल 2026 को अम्बेडकर स्मारक, सरैया में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के टॉप टेन छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 300 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। हम सभी आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि आप सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहें और समाज का नाम रोशन करें। धन्यवाद।
Go to News Site