Collector
नगर पंचायत हाटा हाई स्कूल मैदान में 21 अप्रैल को होगा भव्य सामूहिक विवाह, 21 जोड़ों की होगी निशुल्क शादी | Collector
नगर पंचायत हाटा हाई स्कूल मैदान में 21 अप्रैल को होगा भव्य सामूहिक विवाह, 21 जोड़ों की होगी निशुल्क शादी
Sudarshan News

नगर पंचायत हाटा हाई स्कूल मैदान में 21 अप्रैल को होगा भव्य सामूहिक विवाह, 21 जोड़ों की होगी निशुल्क शादी

नगर पंचायत हाटा हाई स्कूल मैदान में 21 अप्रैल को होगा भव्य सामूहिक विवाह, 21 जोड़ों की होगी निशुल्क शादी नारायणी सेना ट्रस्ट के पहल पर गरीब परिवारों के लिए सामूहिक विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजेगा आयोजन चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा हाई स्कूल के मैदान में आगामी 21 अप्रैल को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए नारायणी सेना के अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब एवं असहाय परिवारों के 21 जोड़ों का निशुल्क विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना और उन्हें सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत कराना है। इस अवसर पर एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार समर सिंह, सुधीर लाल यादव और मनोज लाल यादव अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं, 21 अप्रैल को होने वाले इस विवाह समारोह की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 13 अप्रैल को संबंधित परिवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान विवाह से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मौके पर नारायणी सेवा के संरक्षक बिकाऊ सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित

Go to News Site