Rajasthan Patrika
India On Iran Israel War: ईरान से जुड़ी बढ़ती तनातनी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंता के बीच भारत सरकार ने हालात पर पहली बार विस्तार से अपनी स्थिति साफ की है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने साफ कहा है कि हालात अब काफी हद तक काबू में हैं और समुद्री व्यापार धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के त्वरित और समन्वित कदमों से भारत के समुद्री व्यापार पर पड़े असर को काफी हदतक नियंत्रित कर लिया गया है और अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
Go to News Site