Rajasthan Patrika
आसमान में इस हफ्ते बहुत सुंदर खगोलीय घटना होगी। सौरमंडल के चार प्रमुख ग्रह बुध (मरकरी), मंगल (मार्स), शनि (सैटर्न) और नेपच्यून एक कतार में नज़र आएंगे, जिसे खगोलविद ‘प्लैनेटरी अलाइनमेंट’ कहते हैं। 16 से 23 अप्रैल के बीच ब्रह्मांड में यह दुर्लभ नज़ारा दिखाई देगा, जिसे भारत से भी देखा जा सकेगा। सबसे खास दिन 20 अप्रैल होगा, जब शनि, मंगल और बुध इतने करीब होंगे कि आप अपनी तीन अंगुलियों से इन तीनों को एक साथ ढक सकेंगे। दक्षिण भारत के शहर भूमध्य रेखा के करीब होने के कारण यह खगोलीय चमत्कार ज़्यादा अच्छी तरह देख पाएंगे। वहीं 18 अप्रैल की शाम सूर्यास्त के ठीक बाद शाम लगभग 7:30 बजे पश्चिम दिशा में चमकीले शुक्र (वीनस) ग्रह के बिलकुल बगल में सुंदर अर्धचंद्राकार चंद्रमा दिखेगा।
Go to News Site