Collector
'समानता और न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब...' दिल्ली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी को किया नमन | Collector
'समानता और न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब...' दिल्ली विधानसभा में  विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी को किया नमन
Sudarshan News

'समानता और न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब...' दिल्ली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी को किया नमन

दिल्ली विधानसभा परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवनभर समानता, न्याय और सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के प्रेरक भी थे। विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का प्रमुख निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि संविधान एक दूरदर्शी दस्तावेज है, जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को दिशा प्रदान कर रहा है। उनके विचार वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विशेष रूप से महिला सफाई कर्मियों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि समाज के हर वर्ग में बाबा साहेब के प्रति गहरा सम्मान और श्रद्धा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचार आज भी एक समान, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन मूल्यों को शासन और सार्वजनिक जीवन में लगातार आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती को राजपत्रित अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब को उनके सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Go to News Site