Collector
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा; थोड़ी देर में लगेगा सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर... बिहार में पहली बार बनेगा BJP का कोई CM | Collector
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा; थोड़ी देर में लगेगा सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर... बिहार में पहली बार बनेगा BJP का कोई CM
Sudarshan News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा; थोड़ी देर में लगेगा सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर... बिहार में पहली बार बनेगा BJP का कोई CM

बिहार की राजनीति में आज एक अहम दिन माना जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे। लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ उनका सहयोग और मार्गदर्शन जारी रहेगा। इस बैठक में केवल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपनी बात रखी। बैठक के बाद मंत्रिमंडल की अंतिम समूह तस्वीर भी सामने आई, जो इस कार्यकाल के समापन का प्रतीक मानी जा रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय होगा नया नेतृत्व जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर औपचारिक मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है। पूरी रणनीति और तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस घटनाक्रम पर जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह समय भावनात्मक है, क्योंकि नीतीश कुमार के साथ काम करना एक सीखने जैसा अनुभव रहा है।

Go to News Site