Collector
पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, तलवार से किए शव के टुकड़े | Collector
पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, तलवार से किए शव के टुकड़े
AajTak

पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, तलवार से किए शव के टुकड़े

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक धनराज नाथ को उसकी पत्नी के प्रेमी पंकज चौधरी ने बहाने से खेत पर बुलाया था. यह सब पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था. खेत पर ले जाकर पहले धनराज का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद क्रूर तरीका अपनाया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को तलवार से टुकड़ों में काट दिया. इसके बाद उन टुकड़ों को जलाने की कोशिश की गई ताकि पहचान मिटाई जा सके.

Go to News Site