Collector
सपा नेत्री सुमन ओझा के नेतृत्व में दर्ज़नो जगह धूम धाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती। | Collector
सपा नेत्री सुमन ओझा के नेतृत्व में दर्ज़नो जगह धूम धाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती।
Sudarshan News

सपा नेत्री सुमन ओझा के नेतृत्व में दर्ज़नो जगह धूम धाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती।

महराजगंज। समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेत्री सुमन ओझा ने पनियरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती लोगों के साथ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों के साथ सपा नेत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महराजगंज जनपद की फायर ब्रांड नेत्री और पनियरा विधानसभा से सपा की दावेदार प्रत्याशी सुमन ओझा घुघली क्षेत्र के खानपुर ,मेदनीपुर,पकड़ियार,कोटिया,लक्ष्मीपुर,जरलहिया , बासपार,कोठी,बड़हरा, महावनखोर,चौपारिया समेत दर्जनों गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमन ओझा ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर बच्चों से बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में न केवल युवा बल्कि महिला और बुजुर्ग की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बनाया। कौन हैं सुमन ओझा ? समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री पूर्वांचल के शेर कहे जाने वाले जनार्दन ओझा की बहु हैं। सुमन ओझा समाज के हर तबके के लोगों के साथ खड़ी रहती हैं चुनावी दौर हो या आम दिन हर समय समाज में इनकी सक्रियता दिखाई देती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशाल कुमार ओझा,आशिक अली,समसूदीन खान,सीताराम यादव,मोनू यादव, उमेश चौहान,रोहित शर्मा,दयाल कुमार,अश्वनी कन्नौजिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

Go to News Site