Collector
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, मुख्य अतिथि रहें वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद | Collector
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, मुख्य अतिथि रहें वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद
Sudarshan News

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, मुख्य अतिथि रहें वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद

पनियरा विधानसभा 319 मे भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को डिगुंरी,चौरी ,मंसूरगंज नरकटहां ,सतगुर मुजुरी अम्बेडकर पार्क में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष, युवा शामिल थे। नीला रंग: पूरी यात्रा के दौरान नीला रंग छाया रहा, जो समानता और संघर्ष का प्रतीक है।डिंगुरी कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार एडवोकेट रहें। इस अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता आंनद निषाद ने डिगुरी नरकटहा, मंसूरगंज,मे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।सपा नेता आनंद निषाद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े प्रणेता थे। उन्होंने कहा, "बाबा साहब ने हमें शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने का जो मंत्र दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाजवादी विचारधारा हमेशा बाबा साहब के दिखाए गए समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।"इस दौरान उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और एक एकजुट समाज बनाने की अपील की। कार्यक्रम में राकेश कुमार एडवोकेट, इबरार अली ‌क्षेत्र पंचायत सदस्य, रामधनी एडवोकेट, शमीम अंसारी संतलाल निषाद ,अखिलेश जायसवाल पूर्व प्रधान, विजय जायसवाल, अनिल जायसवाल,उपस्थित रहे, जिन्होंने "जय भीम" के नारों के साथ माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में फल वितरण और मिष्ठान खिलाकर खुशियाँ मनाई गईं।प्रशासन ने भी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Go to News Site